फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   o malariya patient found in 2 months

Etawah News: दो माह में नहीं मिला कोई मलेरिया रोगी

Tue, 25 Apr 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 25 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
o malariya patient found in 2 months
इटावा। विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस बार की थीम शून्य मलेरिया देने का समय : निवेश, नवाचार, क्रियान्वयन है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले दो साल में जनपद में मलेरिया के 165 मरीज मिले हैं। इस वर्ष मार्च से अब तक 17543 स्लाइड्स में एक भी मरीज नहीं निकला।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. गीताराम ने बताया कि मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के टीम भावना से काम करने की वजह से जनपद में मलेरिया के केस में कमी आ रही है। जिला मलेरिया अधिकारी नीरज दुबे ने बताया कि जनपद में मलेरिया की रोकथाम के लिए हर रविवार मच्छर पर वार अभियान के तहत फाॅगिंग कराई जा रही है। मलेरिया का इलाज न किए जाने पर यह जानलेवा हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2021 में 61 व वर्ष 2022 में 104 मरीज मिले थे। आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र में जाकर संभावित रोगी की पहचान कर किट से त्वरित जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं लक्षण
सिर में तेज दर्द, उल्टी या जी मचलना, ठंड के साथ कंपकंपी और कुछ देर बाद सामान्य हो जाना। कमजोरी और थकान महसूस होना, शरीर में खून की कमी होना, मांसपेशियों में दर्द होना और बुखार उतरते समय पसीना आना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed