फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nursing home opened without registration, sealed

बिना रजिस्ट्रेशन के खोला नर्सिंग होम, सील

Thu, 11 Mar 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Nursing home opened without registration, sealed
इटावा। शहर में आईटीआई चौराहा के पास स्थित सिद्धि हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। मामला संज्ञान में आने पर सीएमओ ने विभागीय टीम से गुरुवार को इस नर्सिंग होम सील करा दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.एनएस तोमर ने बताया कि सिद्धि हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था। जिसकी जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि 10 दिन पहले ही यह नर्सिंग होम शुरू हुआ था। संचालक ने रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने से पहले ही अस्पताल शुरू कर दिया गया था। मामला संज्ञान में आने पर डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश यादव को मौके पर भेजकर सिद्धि हॉस्पिटल को सील कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि अस्पताल में डॉ. विशेष के अलावा एक ऑन कॉल डाक्टर, तीन स्टाफ नर्स तथा एक एएनएम वहां काम कर रही थी। कार्रवाई के दौरान अस्पताल बंद था। उसे खुलवाकर सील किया गया। साथ ही नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed