फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Now the third eye will keep an eye on Saifai Depot

Etawah News: सैफई डिपो पर रहेगी अब तीसरी आंख की नजर

Wed, 13 Dec 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 13 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now the third eye will keep an eye on Saifai Depot
फोटो 26: सैफई डिपो में सीनियर फोरमैन के कक्ष में बना सीसीटीवी का कंट्रोल रूम। संवाद
विज्ञापन

छह नए सीसीटीवी कैमरे लगे, सीनियर फोरमैन के कक्ष में बना कंट्रोल रूम

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। सैफई डिपो कार्यशाला अब तीसरी नजर की कैद में जद में आ गई है। कुल मिलाकर आठ सीसीटीवी कैमरे पूरे परिसर की निगरानी करेंगे। सीनियर फोरमैन के कक्ष में सीसीटीवी का कंट्रोल रूम बनाया गया।
एआरएम ने अपनी निगरानी में सैफई डिपो में छह नए सीसीटीवी कैमरे लगवाए। जबकि तीन महीने से खराब चल रहे दो सीसीटीवी कैमरों को सही करवाया। अब सभी आठ सीसीटीवी कैमरे काम करने लगे हैं।
विज्ञापन


इस बारे में एआरएम डीएम सक्सेना ने बताया कि सैफई डिपो में पूर्व में दो सीसीटीवी कैमरे लगे थे। जो छह सितंबर से खराब चल रहे थे। एक महीना पूर्व सैफई डिपो से चोरी हुई डेढ़ क्विंटल वजन की तिजोरी चोरी हो गई थी। जिसमें रोडवेज की आय के 09 लाख 34 हजार रुपये रखे थे। उस दौरान कैश रूम से रुपयों से भरी तिजोरी 12 नवंबर को चोरी हो गई थी। जांच करने पर पता चला कि दोनों सीसीटीवी कैमरे खराब थे। लेकिन स्टाफ ने इसकी कोई चर्चा नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद सैफई डिपो परिसर की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी लगवाने की योजना बनाई। उसी के तहत बुधवार को डिपो परिसर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाया गया, जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति न हो सके। सीसीटीवी का कंट्रोल रूम सीनियर फोरमैन के कक्ष में बनाया गया है। सैफई डिपो से मैनपुरी, आगरा, लखनऊ व दिल्ली के लिए रोडवेज की बसें जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed