फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Now only the essential goods shops will open in the morning

अभी जरूरी सामान की दुकानें ही सुबह खुलेंगी

Sat, 25 Apr 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Now only the essential goods shops will open in the morning
फोटो संख्या 12 व 13 बाजार में कुछ इस तरह रही भीड - फोटो : ETAWHA
इटावा। लॉकडाउन के दौरान केवल जरूरी वस्तुओं की दुकानें ही पहले से तय समय पर खुलेंगी। गैर जरूरी वस्तुओं की दुकानें खोलने का कोई आदेश प्रदेश शासन की ओर से नहीं आया है। यदि किसी दुकानदार ने गैर जरूरी वस्तुओं की दुकानें खोलीं तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। ये बात जिलाधिकारी जेबी सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह टीवी पर खबर प्रसारित की गई कि केंद्रीय गृहमंत्रालय ने गैर जरूरी यानी सभी दुकानें खोलने की छूट दे दी है। इन खबरों में मॉल, सिनेमाघर, सभागार, रेस्टोरेंट, होटल आदि को छोड़कर अन्य दुकानें खोलने की बात बार-बार कही जा रही थी। इस पर व्यापारियों के साथ आम लोगों में बाजार खुलने का भ्रम हो गया। इस कारण अन्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन

दुकानदार भी एक-दूसरे से गैर जरूरी वस्तुओं की दुकानें खोलने के आदेश की जानकारी लेते रहे। कुछ व्यापारी जायजा लेने बाजार भी पहुंच गए। दोपहर 10 बजे तक दुविधा की स्थिति रही। दुकानदारों ने व्यापारी नेताओं से भी संपर्क किया। इसके बाद व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल ने अपने वाट्सअप ग्रुप पर पोस्ट डाली कि अभी केवल जरूरी वस्तुओं की दुकानें ही खुलेंगी, इसकी जानकारी अधिकारियों से ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकारों पर स्थिति के अनुसार निर्णय लेने को कहा है। प्रदेश सरकार ने अभी तक ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। प्रदेश समेत इटावा जिले में भी लॉकडाउन तीन मई तक लागू है। इसमें केवल आवश्यक वस्तुओं जैसे किराना, सब्जी, फल, दूध, मछली, कृषि संबंधी दुकानें ही सुबह 8 से 11 बजे तक खोली जा सकती हैं।

दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी जरूरी है। गैर जरूरी वस्तुओं की दुकानें नहीं खोली जा सकती हैं। अगर कोई गैर जरूरी वस्तु की दुकान खुली मिली तो उसे सील कर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed