फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   now feel morning without sun says akhilesh

आज पहली बार लगा... बिन सूरज के उगा सवेरा

Wed, 12 Oct 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
now feel morning without sun says  akhilesh
इटावा। नेताजी के निधन के बाद सैफई में हर कोई गमजदा है। अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट किया कि आज पहली बार लगा... बिन सूरज के हुआ सवेरा।
विज्ञापन

मंगलवार को अंत्येष्टि के बाद अखिलेश लोगों के बीच आए। पंडाल के नीचे देर शाम तक बैठे रहे। अंधेरा होने पर फिर अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे और पिता को नमन किया। वह जलती चिता निहारते रहे। बाद में परिवार के लोग उन्हें कोठी ले गए। सुबह जल्दी उठकर अखिलेश फिर अंत्येष्टि स्थल पर पहुंच गए। यहां अस्थियां मिलने के बाद शुद्धि संस्कार के लिए चाचा अभयराम यादव के घर पहुुंचे।
नहीं होगी तेरहवीं
मुलायम सिंह की तेरहवीं नहीं होगी। सैफई के रीति रिवाजों के अनुसार, 11 वें दिन शुद्धिकरण हवन होगा। अखिलेश यादव, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, प्रतीक यादव समेत अन्य परिजनों ने शुद्धि संस्कार कराया।
विज्ञापन

फफकते रहे शिवपाल
बुधवार सुबह शुद्धि संस्कार के बाद शिवपाल फफक पड़े। बोले, हमेशा जो किया नेताजी से पूछकर किया। उनके जाने का बेहद दुख है। जीवन भर उन्हें सर्वोपरि माना। भतीजे के साथ जाने के सवाल पर बोले, ये ऐसे सवालों का वक्त नहीं है। समय आने पर इसका जवाब मिलेगा। सपा संरक्षक के सवाल पर कहा कि जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे वह निभाएंगे। मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ने पर बोले, इसका निर्णय बाद में लिया जाएगा। कहा, उनका दल प्रसपा है, निर्णय पार्टी पदाधिकारियों के साथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed