फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Now, English-medium students will also get affordable NCERT books.

Etawah News: अब अंग्रेजी माध्यम के छात्रों को भी मिलेंगी एनसीईआरटी की सस्ती किताबें

Tue, 21 Jul 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Now, English-medium students will also get affordable NCERT books.
इटावा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देने की तैयारी की है। शैक्षिक सत्र 2027-28 से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में पाठ्यपुस्तकें मिलेंगी। एनसीईआरटी और परिषद की ये पुस्तकें किफायती दरों पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

जनपद के 280 माध्यमिक विद्यालयों के अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। परिषद हाईस्कूल (कक्षा 9 व 10) के अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान विषयों की पुस्तकें प्रकाशित करेगी। इंटरमीडिएट (कक्षा 11 व 12) के अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित विषयों की भी पुस्तकें होंगी। कुल 36 विषयों की 70 एनसीईआरटी आधारित और 12 परिषद विकसित पाठ्यपुस्तकें अंग्रेजी माध्यम में प्रकाशित की जाएंगी। अभी तक परिषद की अधिकांश पुस्तकें केवल हिंदी माध्यम में उपलब्ध थीं। इस कारण अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को बाजार से महंगी पुस्तकें खरीदनी पड़ती थीं।
विज्ञापन

पुस्तकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए परिषद डीलरशिप भी देगी। यह डीलरशिप पुस्तक विक्रेताओं और संस्थाओं को निर्धारित नियमों एवं शर्तों के तहत मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को अब सस्ती अध्ययन सामग्री आसानी से मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed