{"_id":"65e2214d0886856be5063c54","slug":"now-childrens-parliament-will-be-formed-in-council-schools-etawha-news-c-216-1-etw1004-109289-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अब परिषदीय स्कूलों में बनेगी बाल संसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अब परिषदीय स्कूलों में बनेगी बाल संसद
Sat, 02 Mar 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01::::
विकास भवन सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिले के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की संसद बनेगी। इसे बाल संसद का नाम दिया जाएगा। इसमें छात्रों को जिम्मेदारी सौंप कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। छात्र अपनी जिम्मेदारी के अनुरूप कार्य करेंगे। इससे बच्चों का पढ़ाई के साथ-साथ राजनीतिक विकास होगा।
विकास भवन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की निपुण भारत योजना के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। सीडीओ अजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बाल संसद का गठन किया जाए।
यह छात्र-छात्राओं की संसद होगी। इसमें छात्रों को विभिन्न दायित्व सौंपे जाएं। छात्र अपने दायित्वों का कैसे निर्वहन करेंगे इसकी जानकारी शिक्षक उन्हें समय समय पर दें। छात्रों को जिम्मेदारी मिलेगी और कामकाज करने का तरीका सीखेंगे। पद के अनुरूप छात्र व्यवस्थाएं संभालना सीखेंगे।सीडीओ ने कहा कि स्कूलों में कायाकल्प योजना का काम तेज गति से कराया जाए।
विज्ञापन
31 मार्च तक इस योजना का काम हर हाल में पूरा कर लिया जाए। सीडीओ ने शहरी क्षेत्र में नगर पालिकाओं के ईओ से कायाकल्प का काम जल्द पूरा कराने के लिए कहा। उन्होंने डीपीआरओ बनवारी सिंह से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में कायाकल्प का काम तेजी से पूरा कराएं।बैठक में डाॅ. राजेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, जिला समन्वयक मनोज धाकरे, ज्ञानेंद्र सिंह रहे।