{"_id":"64442cc064714fb7860340f4","slug":"notorious-crminal-arrested-etawha-news-c-12-1-193902-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दस हजार का फरार इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दस हजार का फरार इनामी गिरफ्तार
Sun, 23 Apr 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
इटावा। मोबाइल लूटकर खाते से रुपये ट्रांसफर कराने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने खेड़ा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उस पर दस हजार का इनाम था। उसके पास से छुरा बरामद हुआ है।
फ्रेंड्स कॉलोनी प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि सात मार्च को रेल कर्मी भानु प्रताप सिंह निवासी बांस गांव थाना टिकैत नगर जिला बाराबंकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि कुछ लोगों ने उनका मोबाइल छीन लिया। उन्हें धमकाकर पासवर्ड पूछकर खाते से 87, 850 रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। इसमें कुछ लोगों के नाम भी प्रकाश में आए थे। पुलिस ने सुमित यादव, शिवा यादव, आलोक परिहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक आरोपी शिवम यादव निवासी फ्रेंड्स कालोनी फरार था। पुलिस उसकी तलाश में थी। पुलिस ने शिवम को खेड़ा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया।
गैंगस्टर का आरोपी पकड़ा
जसवंतनगर। पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में वांछित को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी ने बताया कि भरत लाल निवासी आशा बाद फिरोजाबाद के खिलाफ 10 हजार का इनाम घोषित था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे बस स्टैंड चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया। (संवाद)