{"_id":"644979dcd49ba16fac0a6574","slug":"notorious-criminal-injured-in-firing-etawha-news-c-12-1-203003-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: इनामी बदमाश के मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: इनामी बदमाश के मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार
Thu, 27 Apr 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। लूट के बाद भाग रहे बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं दूसरा फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी मैनपुरी का 20 हजार का इनामी बदमाश है।
बुधवार रात करीब पौने नौ बजे बसरेहर पुलिस को कस्बे एक व्यक्ति के पर्स लूटने की सूचना मिली। पीड़ित ने बताया था कि आरोपी चौबिया की तरफ भागे हैं। इस पर थाना पुलिस ने वायरलेस से सूचना देखकर चौबिया पुलिस को अलर्ट कर दिया। जानकारी होने पर चौबिया पुलिस ने थाने के पास ही चेकिंग शुरू करा दी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर गांव अहकारीपुर के पास बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने बचाव में जवाबी फायरिंग की।
इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरा आरोपी फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मधुरेश निवासी नगला मुले थाना कोतवाली जिला मैनपुरी बताया। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी मैनपुरी और फिरोजाबाद का वांटेड अपराधी है। मैनपुरी में उस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी है।
विज्ञापन
घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। मौके से पुलिस को एक तमंचा, तीन कारतूस जिंदा, एक लूटा हुआ पर्स मिला है। पर्स में 25 सौ रुपये और शिशुपाल निवासी बसरेहर का आधार कार्ड मिला है। सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि आरोपी लूट करके भाग रहे थे। घेराबंदी करने पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हुआ है। फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है।