{"_id":"627aad58aec8f50f1b040eb5","slug":"notice-to-12-people-who-occupied-the-pond-etawah-news-knp6960607150","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब पर कब्जा करने वाले 12 लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब पर कब्जा करने वाले 12 लोगों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवा (इटावा)। ग्राम पंचायत बहेड़ा में तालाब की 40 बीघा भूमि पर कब्जा करने वाले 12 लोगों को प्रशासन ने नोटिस जारी किए हैं। मुख्यमंत्री तक शिकायत करने के बाद अधिकारी तालाब की पैमाइश करने पहुंचे थे।
गांव के निखिल पाठक ने मुख्यमंत्री से तालाब पर कब्जा होने की शिकायत की थी। इसके बाद एसडीएम विजय शंकर तिवारी के निर्देशन में तहसीलदार प्रभात राय की मौजूदगी में आरआई अवनीश कुमार और छह लेखपालों की टीम ने तालाब की पैमाइश की। तालाब पर 12 लोगों का कब्जा मिला। लेखपाल सुधीर चौबे ने बताया कि कब्जेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।
तहसीलदार कोर्ट में मुक़दमा दायर कर बेदखली की कार्रवाई की जाएगी। राजस्व टीम में आशीष शर्मा, रोमेश अग्निहोत्री, राहुल चौबे, अजय यादव आदि लेखपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
अतिक्रमणकारियों को थमाए गए नोटिस
भरथना। मोहल्ला बालूगंज व मोतीगंज मुख्य मार्ग किनारे फुटपाथ पर हाथठेला दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। मंगलवार को अधिकारियोें ने 60 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर 290 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किए। सभी पर जुर्माना किया गया है। चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया रिपोर्ट लोक अदालत भेजी जाएगी। (संवाद)