फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Notice issued on pathology operations without registration

Etawah News: बिना पंजीकरण पैथोलॉजी संचालन पर नोटिस जारी

Sun, 24 Sep 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 24 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Notice issued on pathology operations without registration
सैफई। डीएम के आदेश पर की गई छापेमारी अभियान के तहत टीम ने पंजीकरण समाप्त होने के बाद भी लैब का संचालन होते हुए पकड़ा। संचालिका को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


सीएमाओ डॉ. गीताराम के नेतृत्व में गठित टीम में एसडीएम सैफई सुशांत श्रीवास्तव एवं सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार यादव ने संयुक्त रूप से झोलाछापों के खिलाफ अभियान चलाया था। संयुक्त टीम ने सबसे पहले सैफई गोल चक्कर के पास संचालित निजी क्लीनिक पर छापा मारा था, जहां एक डॉक्टर बिना डिग्री के प्रैक्टिस करते पकड़ा गया था। इसके खिलाफ सैफई थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। टीम ने पेट्रोल पंप के पास संचालित पैथोलॉजी सेंटर चेक किया। थाने के सामने स्थित लैब को भी चेक किया। मौजूद स्टाफ कागज नहीं दिखा सका। टीम को काउंटर पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय का पर्चा रखा मिला। पूछने पर पता चला कि संचालिका के पति मेडिकल कॉलेज लैब टेक्नीशियन हैं। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते कार्रवाई के निर्देश दिए। बताया गया कि पंजीकरण तीन जुलाई को खत्म हो गया है। टीम ने दस्तावेज तलब कर संचालिका को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed