{"_id":"5e35bbf78ebc3e4ad818a254","slug":"not-yet-13-centers-online-at-66-etawha-news-knp541921957","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक 66 में 13 केंद्र ऑनलाइन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक 66 में 13 केंद्र ऑनलाइन नहीं
विज्ञापन
इटावा। 18 फरवरी से 6 मार्च तक चलने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय वार रूम का काम करेगा। कार्यालय में लगे सात सिस्टम एवं एलईडी टीवी लगाकर पूरे जिले के 66 विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों को जोड़ा गया है। कंप्यूटर पर क्लिक करते ही 66 में से किसी भी परीक्षा केंद्र पर पलक झपकते ही सीसीटीवी की तीसरी आंख पहुंच जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र को इंटरनेट एवं डीवीआर के माध्यम से सीधे डीआईओएस कार्यालय से लिंक किया गया है। डीआईओएस कार्यालय की नेटवर्किंग सीधे बोर्ड मुख्यालय लखनऊ से लिंक की गई है। जिले के 13 परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग को अभी ऑनलाइन नहीं किया जा सका है। इस बारे में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को तीन फरवरी तक का समय दिया गया है। तीन फरवरी से सभी परीक्षा केंद्र ऑनलाइन वेबकास्टिंग से जुड़ जाएंगे।
31 जनवरी को जिले के परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग की गई। जिसमें निरंजन इंटर कालेज निरंजननगर, बलवंत शहीद इंटर कालेज नगरिया यादवान, जवाहर इंटर कालेज चकरनगर, जिला पंचायत इंटर कालेज सरसईनावर, जनसहयोगी बालिका इंटर कालेज बसरेहर, लालाराम इंटर कालेज चंपानेर, अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज इटावा, गिरवर सिंह रामनरेश इंटर कालेज साम्हों, सोबरन सिंह इंटर कालेज चंद्रपुराशाला, शिवाजी शिक्षा निकेतन इटावा, पुष्पा देवी इंटर कालेज भरथना, बलवंत सिंह महाराज सिंह इंटर कालेज नगला विधी, तेज सिंह इंटर कालेज सुमन बिहार सिरकौरा को ऑनलाइन नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इन विद्यालयों ने चाइनीज कंपनी का डीवीआर लगवा लिया है, जिससे वेबकास्टिंग में विद्यालय ऑनलाइन नहीं हो पाया।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है कि वे चाइनीज डीवीआर के स्थान पर सीपीप्लस कंपनी विद वायस रिकार्डर स्थापित कराएं। इसकी सूचना हर हालत में तीन फरवरी तक उपलब्ध करवा दें, जिससे वेबकास्टिंग ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में हो वाली परीक्षा के दौरान हर गतिविधि को लखनऊ तक देखा जा सकेगा। इससे परीक्षा की पारदर्शिता एवं शुचिता में वृद्धि होगी।