फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   "Non-Congress governments worked fights'

‘गैर कांग्रेसी सरकारों ने लड़ाने का काम किया’

Sun, 28 Jun 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 28 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
"Non-Congress governments worked fights'

जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमशंकर शर्मा को प्रदेश कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसियों ने स्टेशन के पास स्थित एक मैरिज हाल में उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


स्वागत समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकारों पर जमकर निशाने साधे। कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों ने लोगों को लड़ाने का काम किया। कांग्रेस पार्टी जाति धर्म संप्रदाय के नाम पर राजनीति नहीं करती। वह केवल विकास का काम करती है। 
विज्ञापन


श्री शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता काफी परेशान है। किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिल पा रहा है। दावा किया कि देश में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वे कांग्रेस की ही देन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की वर्तमान सरकार अपने एक वर्ष के कार्यकाल में एक कदम आगे नहीं बढ़ सकी। प्रदेश सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया। कहा कि जब से यहां गैर कांग्रेसी सरकारें आईं, प्रदेश का विकास कार्य ठप हो गया। गैर कांग्रेसी सरकार धर्म, संप्रदाय, जाति की राजनीति कर लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास चाहती है जो सिर्फ कांग्रेस ही दे सकती है। दावा किया कि आने वाला समय कांग्रेस का है। कांग्रेस सबके हितों के लिए संघर्ष कर रही है।


उनका स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, एआईसीसी सदस्य जुग्गन कुरैशी, पीसीसी सदस्य सुभाष गुप्ता, ज्ञानवती यादव, सुनील शर्मा, कुसुमलता उपाध्याय, सुखराम सिंधी, नासिर जलील, प्रशांत दुबे एडवोकेट, डीबीए अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह गौर, गोविंद सिंह चौहान, यतींद्र दीक्षित, उमेश तिवारी, सरवर अली, जिला महासचिव मलखान सिंह यादव, विनोद चौधरी, प्रेमकिशोर द्विवेदी, पल्लब दुबे, प्रशांत तिवारी, अश्वनी त्रिपाठी आदि शामिल रहे। संचालन धर्मराज वर्मा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed