फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nomination rejected if Land Development Bank is operated in the house

Etawah News: घर में भूमि विकास बैंक संचालित होने पर नामांकन खारिज

Wed, 21 Jan 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Nomination rejected if Land Development Bank is operated in the house
फोटो 41::::भाजपा समर्थित प्रत्याशी अंगद सिंह चौहान का माला पहनाकर स्वागत करते ब्लाक प्रमुख राके
चकरनगर। भूमि विकास बैंक चकरनगर के अध्यक्ष पद के लिए हुई नामांकन प्रक्रिया के बाद बुधवार को जांच के दौरान सपा प्रत्याशी महिपाल सिंह यादव एवं उनकी पुत्रवधू गीता देवी के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। दोनों नामांकन खारिज होने के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी अंगद सिंह चौहान का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है हालांकि अभी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन




बताया कि पिछले 25 वर्षों से भूमि विकास बैंक चकरनगर के अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। इस बार भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता ने मजबूत रणनीति के तहत चुनाव में उतरकर सपा के इस गढ़ को भेद दिया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि सपा प्रत्याशी महिपाल सिंह यादव के आवास में ही भूमि विकास बैंक संचालित है।
विज्ञापन

नई गाइडलाइंस के अनुसार जिस व्यक्ति के घर में बैंक संचालित हो, वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ सकता। इसी आधार पर महिपाल सिंह यादव का नामांकन निरस्त कर दिया गया। वहीं, उनकी पुत्रवधू गीता देवी का नामांकन भी घर की सदस्य होने के कारण नियम विरुद्ध मानते हुए खारिज कर दिया गया। पुत्रवधू का पर्चा निरस्त होने पर सपा प्रत्याशी महिपाल सिंह यादव ने आपत्ति दर्ज कराई और इसे पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों सपा प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त होने से चुनाव मैदान में केवल एक ही नामांकन शेष रह गया है। ऐसे में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अंगद सिंह चौहान का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। इस खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जिला उपाध्यक्ष हरनाथ सिंह कुशवाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चकरनगर कस्बे में ढोल-नगाड़े बजाकर और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि नियमों के तहत जांच के बाद सपा प्रत्याशी के घर में बैंक संचालित पाए जाने के कारण दोनों नामांकन निरस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल औपचारिक घोषणा नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed