{"_id":"6aea2ea745c6f853d207a4b5","slug":"no-trace-found-on-the-second-day-of-the-youth-who-jumped-into-the-chambal-river-etawah-news-c-216-1-etw1015-152569-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चंबल में कूदे युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चंबल में कूदे युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
Wed, 04 Nov 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो 21:: चंबल नदी में युवक की तलाश करती एसडीआरएफ। स्रोत पुलिस
चकरनगर। मध्यप्रदेश के भिंड के लहलोरी गांव स्थित ससुराल में पत्नी से विवाद के बाद लौट रहे एक युवक ने सोमवार देर शाम चंबल नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर सहसों और चकरनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सेंचुरी की मोटरबोट से युवक की तलाश कराई, लेकिन अंधेरा होने के कारण पता नहीं चल सका। इसके बाद युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई।
नगला चौप निवासी सत्येंद्र उर्फ कैलाश (33) सोमवार देर शाम पत्नी से विवाद के बाद चंबल नदी में कूद गया था। मंगलवार सुबह पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च अभियान शुरू किया। टीम ने चंबल पुल के नीचे से लेकर सिद्धनाथ मंदिर, ढकरा, कुंदौल, भरेह संगम होते हुए पचनद तक नदी में तलाश की। गोताखोरों और टीम के सदस्यों ने कई घंटे तक अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। उधर, घटना के बाद से युवक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजन चंबल पुल पर बैठकर युवक के मिलने की आस लगाए हुए हैं। हर गुजरते घंटे के साथ उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत ने बताया कि घटना के दूसरे दिन भी युवक का पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ और पुलिस की ओर से तलाश जारी है। (संवाद)