{"_id":"606b4a3f8ebc3ed82f3cea89","slug":"no-theft-kidney-slipped-in-stomach-etawha-news-knp621746578","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित के दर्ज हुए बयान, पेट में अपने स्थान से खिसकी किडनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित के दर्ज हुए बयान, पेट में अपने स्थान से खिसकी किडनी
विज्ञापन
कन्नौज के रामेंद्र की किडनी चोरी नहीं हुई है, वह पेट में ही कहीं खिसक कर छोटी हो गई है। ये जानकारी डॉक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आई है।
कमेटी ने घर जाकर रामेंद्र के बयान दर्ज कर लिए हैं। डॉक्टर के बयान दर्ज होने बाकी हैं। इसके बाद कमेटी सीएमओ को रिपोर्ट सौंपेगी।
सीएमओ डॉ.एनएस तोमर ने बताया कि छिबरामऊ निवासी रामेंद्र ने इटावा के फर्रुखाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर किडनी चोरी करने का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि चार जून 2012 को अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराया था।
उसी दौरान डॉक्टर ने एक किडनी गायब कर दी। शिकायत पर डीएम ने सीएमओ को जांच के आदेश दिए थे। सीएमओ ने जांच के लिए डॉ. किशोर सागर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई। इसमें डिप्टी सीएमओ डॉ.अवधेश यादव और सर्जन डॉ. अनिल कुमार को शामिल किया गया।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि रामेंद्र ने जान को खतरा बताते हुए इटावा आकर जांच कमेटी के सामने बयान दर्ज कराने से मना कर दिया था। सीएमओ ने ये जानकारी एसएसपी को दी थी। फ्रेंडस कॉलोनी थाने के दरोगा रामशंकर सहाय, दो सिपाही और राजस्व विभाग के एक अधिकारी के साथ डॉक्टरों की जांच कमेटी 26 मार्च 2020 को छिबरामऊ स्थित रामेंद्र के घर पहुंची।
डॉक्टरों की टीम ने रामेंद्र के बयान दर्ज करने के साथ ही मामले से जुड़े कई सवाल भी पूछे। रामेंद्र ने जांच कमेटी को बताया कि चार जून को ऑपरेशन के बाद तीन नवंबर 2020 को पेट में दर्द हुआ। इस पर इटावा की एक निजी पैथोलॉजी में पेट का अल्ट्रासाउंड कराया गया। वहां दाहिनी किडनी गायब होने की जानकारी दी गई।
सीएमओ ने बताया कि रामेंद्र की पुरानी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में दाहिनी किडनी पेट में कहीं खिसकने और छोटी होने की जानकारी मिली है।
कमेटी अभी जांच कर रही है। आरोपी अस्पताल के डॉक्टर के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान दर्ज कराने के बाद डॉक्टरों की टीम रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई डीएम के स्तर पर तय होगी।