फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   no fire safety facility in etawa

Etawah News: भुला दिए गुदड़ी बाजार में अग्निशमन के इंतजाम

Tue, 04 Apr 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 04 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
no fire safety facility in etawa
इटावा। मुख्य बाजार की संकरी गलियों में बसे गुदड़ी बाजार में यदि कानपुर के हमराज कॉंप्लेक्स जैसा हादसा हुआ तो यहां पर आग बुझाने के लिए अग्निशमन की गाड़ियां भी नहीं पहुंच सकेंगी। पूर्व में यहां दो बार आग लग चुकी है। उस दौरान अग्निशमन विभाग को कॉफी मशक्कत करनी पड़ी थी। बड़ा नुकसान होने के बाद बड़ी-बड़ी बातें की गईं लेकिन फिर सब भुला दिया गया। दुकानदारों का कहना है कि नगर पालिका और अग्निशमन विभाग को पहले से ही पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार में तहसील चौराहे से नगर पालिका चौराहे के बीच संकरी गलियों में पांच दशक पुराना गुदड़ी बाजार बसा है। इसमें कपड़ों व चादरों सहित अन्य सामान की करीब 400 दुकानें हैं। संकरी गली का आलम यह है कि यदि एक बाइक घुस जाए तो सामने से दूसरी बाइक निकलना मुश्किल हो जाता है। दुकानों के बाहर रखे सामान ने रास्ता और संकरा कर दिया है। कानपुर के बांस मंडी बाजार में एक कॉंप्लेक्स में लगी आग ने सैकड़ों व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। ऐसे में गुदड़ी बाजार के दुकानदारों ने इससे सबक लेकर पहले से ही सतर्कता बरतने के लिए कहा है।
विज्ञापन


दो बार पहले लग चुकी है आग
व्यापारियों के अनुसार लगभग 30 साल पहले शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। उस दौरान करीब 25 दुकानें जलकर राख हो गई थीं। वहीं 20 साल पहले भी एक अग्निकांड हो चुका है। इस दौरान भी करीब 25 दुकानों जली थीं। व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ था। उस समय तो व्यापारियों और जिम्मेदार विभागों ने सतर्कता दिखाई, लेकिन कुछ दिन बाद फिर सब भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर हाईडेंट भी हो गए गायब
नगर पालिका की ओर से शहर में आग लगने की स्थिति में बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। मुख्य बाजार में तहसील चौराहे और नगर पालिका चौराहे के पास बनवाए गए वाटर हाईडेंट भी गायब हो गए हैं। व्यापारियों ने बताया कि 20 साल पहले लगी आग को बुझाने के लिए जिम्मेदारों को हाईडेंट ढूंढने में ही घंटों लग गए थे। बड़ा नुकसान हो गया था। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि वाटर हाईडेंट की स्थितियों का जायजा लिया जाएगा। उनकी सफाई कराई जाएगी।


विभागों के साथ हमें भी निभानी होगी जिम्मेदारी

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि जिम्मेदार विभागों को आग पर काबू पाने के लिए पहले से इंतजाम रखने चाहिए। साथ ही व्यापारियों को जागरूक होकर दुकानों पर अग्निशमन यंत्र लगवाने चाहिए। यह विषम परिस्थितियों में हमारे ही काम आएगा।


व्यापारी दिनेश अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका को बाजार में कच्ची दुकानों को पक्का कराने के लिए अनुमति देनी चाहिए। आग लगने की स्थिति में कच्ची दुकानों से आग सबसे ज्यादा भड़कती है। गर्मियों के दिनों में शहर में अग्निशमन विभाग की गाड़ी खड़ी होनी चाहिए। सैफई रोड से वाहन आने में समय लग जाता है।


व्यापारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि संकरी गली में बाजार बसा होने की वजह से दो बाइकें तक आने में फंस जाती हैं। ऐसे में आग लगने पर अग्निशमन की गाड़ी अंदर तक नहीं आ पाती है। पहले दो बार हादसा हो चुका है। इसे ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को पहले से ही कुछ इंतजाम कराने चाहिए।


व्यापारी नवीन जैन ने बताया कि पहले लगी आग में उनके बगल वाली दुकान तक चपेट में आ गई थी। उनकी दुकान पक्की होने की वजह से बच गई थी। तब बड़ी संख्या में व्यापारियों का नुकसान हुआ था। हादसे के वक्त तो सभी सतर्कता दिखाने लगते हैं, लेकिन फिर सबकुछ भूल जाते हैं। गर्मियां आ गई हैं ऐसे में पहले से इंतजाम किए जाने चाहिए।



प्रभारी सीएफओ डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार को ही चार्ज मिला है। जल्द ही बाजार का निरीक्षण कराकर समाधान निकाला जाएगा। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed