{"_id":"5ed921a38ebc3e90224c21a7","slug":"no-barricading-in-hotspot-area-etawha-news-knp563730281","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुई हॉटस्पॉट क्षेत्र में बेरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हुई हॉटस्पॉट क्षेत्र में बेरिकेडिंग
विज्ञापन
फोटो संख्या 11 से 14 तक
- फोटो : ETAWHA
शहर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस वजह से हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
इसके बाद भी प्रशासन इन क्षेत्रों में बैरिकेडिंग के नाम पर खानापूरी कर रहा है। कहीं तो बैरिकेडिंग तक नहीं कराई गई।
बुधवार की देर शाम सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय से छह कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई थी। सभी छह पॉजिटिव शहरी क्षेत्र के हैं।
रिपोर्ट के अनुसार तीन नए हॉटस्पॉट बने, जिसमें कटरा शमशेर खां, रामनगर और वैरुन टोला वार्ड हैं।
कोतवाली क्षेत्र के इन क्षेत्रों को एहतियात के तौर पर पालिका को तत्काल सैनिटाइज कराने के बाद बैरिकेडिंग करा देनी चाहिए थी।
लेकिन, कटरा शमशेर खां में ऐसा नहीं हुआ। दोपहर 2 बजे तक बैरिकेडिंग नहीं हुई। लोग बेफिक्र होकर पैदल अथवा वाहनों से आते जाते रहे।
पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बैरिकेडिंग करा दी गई है।कटरा शमशेर खां के सभासद शोभा राम के अनुसार शाम करीब पौने पांच बजे बैरिकेडिंग कराई गई। कुछ लोग घर के बाहर पटिया पर बैठे रहे।
दूसरी और रामनगर प्राइमरी स्कूल के पास एक 17 वर्षीय युवक के बुधवार की शाम कोरोना संक्रमित निकलने पर फौरी तौर पर गली के बाहर एक बल्ली लगा दी गई। इससे लोग आसानी से आते जाते रहे।
एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया सभी जगह बैरिकेडिंग करा दी गई है। लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो संबंधित क्षेत्रों के सभासदों को जरूरी दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। बताया की शहर में हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 18 हो गए हैं। वहीं सदर तहसील में यह संख्या बढ़कर 22 हो गई है।