{"_id":"61b4f8e0cd2f244378215363","slug":"nigrani-etawah-news-knp669040645","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी सीमा से जुड़े पुलों पर मजिस्ट्रेट होंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी सीमा से जुड़े पुलों पर मजिस्ट्रेट होंगे तैनात
विज्ञापन
सुमेर सिंह सभागार में यूपी एमपी के अधिकारी संयुक्त बैठक करते हुए
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शनिवार को मध्यप्रदेश के जनपद भिंड से लगने वाली सीमा पर सुरक्षा को लेकर सुमेर सिंह सभागार में पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें तय हुआ कि सीमा क्षेत्रों में बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। साथ ही दोनों जिलों की पुलिस अराजक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखेगी।
बैठक में दोनों जिलों के अधिकारी मौजूद रहे। तय हुआ कि सीमा से लगे अपने-अपने थानों में संदिग्ध व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस जमा कराने की कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी। आसामाजिक तत्वों, अवैध शराब आदि की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। विधानसभा चुनाव की निर्वाचन तिथि के 48 घंटे पूर्व दोनों जनपदों के मध्य सीमा पर पड़ने वाली नदियों में नावों से भी जलमार्ग से आने-जाने व्यक्तियों की निगरानी की जाएगी। दोनों जिलों की सीमाओं को जोड़ने वाले पुलों पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करके आवागमन करने वाले व्यक्तियों पर निगाह रखी जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी श्रुति सिंह, एसएसपी जय प्रकाश सिंह, डीएम भिंड डॉ. सतीश कुमार एस, एसपी भिंड शैलेंद्र सिंह चौहान, एडीएम जय प्रकाश, एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा, एसपी सिटी कपिलदेव सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायन सिंह उपस्थित रहे।