फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Night patrol open pole, thefts happened in three government places

रात गश्त की खुली पोल, तीन सरकारी जगह हुई चोरियां

Fri, 23 Jul 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Night patrol open pole, thefts happened in three government places
ऊसराहार (इटावा)। पुलिस की रात्रि गश्त की पोल गुरुवार रात चोरों ने खोलकर रख दी। जबकि तीन दिन पहले ही एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने जनपद की सीमा पर निरीक्षण कर पुलिस को रात्रि गश्त करने के निर्देश दिए थे। बेखौफ चोरों ने गुरुवार रात को प्राथमिक विद्यालय, पशु चिकित्सालय व पीएचसी में हजारों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

ऊसराहार के अहिवरनपुरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार देर रात चोर दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर घुसे। विद्यालय के अंदर रखी दस कुर्सी, चार पंखे, गैस सिलिंडर-चूल्हा, अग्निशमन यंत्र, बर्तन, अनाज समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार व शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो सामान गायब था। प्रधानाध्यापक ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

इधर, समथर गांव के वैवाह चौपुला रजवाहा मार्ग स्थित पशु चिकित्सालय से चोरों ने चार पंखे समेत अन्य सामान पार कर दिया। इसके बाद चोरों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को निशाना बनाया। चोर, अस्पताल से हजारों का सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह दोनों अस्पताल के ताले टूटे व सामान नहीं मिलने पर केंद्र प्रभारी ने पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. यतेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि अस्पताल से चोर छह पंखे, नगदी, कुर्सियां समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक थानाध्यक्ष देव नारायण द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed