{"_id":"c442beb55b21b2e7c77f5e7220121913","slug":"next-year-power-shortage-will-shortout-mulayam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल दूर होगी बिजली किल्लत-मुलायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल दूर होगी बिजली किल्लत-मुलायम
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को सैफई महोत्सव में फाग गायन का
विज्ञापन
भरपूर आनंद लेने के बाद कहा कि लोकगीत ही असली गीत होता है। इस मौके पर
उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यूपी सरकार अपने जनता से
किए वादे पूरे कर चुकी है। अगले साल वर्ष 2016 तक बिजली की किल्लत भी दूर
हो जाएगी।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने फाग गायकों की जमकर हौसला आफजाई की। इस मौके पर उन्होंने अखिलेश यादव के कामकाज की प्रशंसा करते हुए कहा की सपा सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जा चुका है। दवाई और पढ़ाई सरकार ने मुफ्त कर रखी है। कई लाख युवाओं को नौकरी मिली है।
हालांकि अभी भी सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी ही है। सरकार इस समस्या के निदान में जुटी है। श्री यादव ने कहा कि यूपी सरकार ने जितने विकास कार्य कराए, उतने अन्य कहीं नहीं हुए। फिर भी इन विकास कार्यों का तो जिक्र नहीं होता बल्कि कानून व्यवस्था को लेकर हाय तौबा मचाई जाती है।
कई बार आपसी विवाद को लेकर भी मीडिया बेवजह का तूल दे देती है। सैफई महोत्सव के आयोजन पर उठने वाले सवालों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा की कुछ लोग महोत्सव को सिर्फ सैफई का बताते हैं। जबकि यह महोत्सव सभी का है।