{"_id":"602c074b8ebc3ee96a2d86bb","slug":"news-etawha-news-knp6122768117","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल के आसपास से मीट मांस की दुकानों को, हटायें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल के आसपास से मीट मांस की दुकानों को, हटायें
विज्ञापन
फोटो संख्या 16- भरथना में डीएम श्रुति सिंह ने जनता की शिकायतें सुनीं
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने लोगों की समस्याएं सनीं। 106 फरियादियों ने शिकायती पत्र दिए। जिसमें केवल एक का मौके पर निस्तारण हो सका।
विहिप के प्रखंड अध्यक्ष अमित गुप्ता के साथ दीपू त्रिपाठी, महेश शुक्ला, राम लखन, सत्यपाल, सर्वेश कुमार, जितेंद्र आदि ने कस्बा क्षेत्र अंतर्गत भरथना-बिधूना मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर और भोली चौराहा के पास स्थित धार्मिक स्थल के आसपास मीट-मांस आदि की दुकानों को हटाए जाने की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिया। डीएम ने मामला दिखवाने को कहा।
ग्राम कंधेसी पचार की पूर्व प्रधान विनीता शुक्ला ने गांव स्थित प्राथमिक पाठशाला से बंबा की पुलिया तक सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की। सभासद मनोज गुप्ता ने भरथना-बकेवर मार्ग पर स्थित पाली माइनर किनारे सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
सभासद विजय लक्ष्मी पोरवाल ने कस्बे के मोहल्ला बालूगंज में स्थित शहीद पार्क पर हाईमास्ट लाइट लगाने का प्रार्थना पत्र दिया। गांव कुंअरा निवासी संत कुमार ने गांव में अपात्र को आवास आवंटन की जांच कराए जाने, मोहल्ला ब्रजराज नगर के अरविंद दुबे ने स्टेशन रोड स्थित विद्यालय के सामने हुए गड्ढों को भरवाने का शिकायती पत्र दिया।
भरथना विकास खंड क्षेत्र के ग्राम मेढ़ी दुधी में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का डीएम श्रुति सिंह ने मुआयना कर निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कराए जाने की निर्देश दिए।
63 लाख की लागत से निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम मनरेगा और ग्राम निधि से बनाया जा रहा है। उन्होंने विरौधी गांव में नवनिर्मित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का भी मुआयना किया। इस दौरान सीडीओ राजा गणपति आर,एसडीएम नमृता सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
रोजगार सेवक ने 30 दिन काम कराया, पैसा नहीं मिला
सैफई। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी हेम सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में पांच शिकायतें आईं। जिनमें राजस्व से संबंधी तीन, ब्लाक की एक, खाद्यन्न विभाग की एक शिकायत आई। एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान काशीपुर भदोही पंचायत से किशन सिंह, वोभी, सूरत सिंह, मीरा देवी सहित लगभग 40 से 50 लोगों ने एसडीएम से शिकायत की। कहा कि लॉकडाउन के दौरान मनरेगा में रोजगार सेवक ने आश्वासन देकर 30 दिन काम करा लिया था लेकिन न ही रुपये मिले न ही जॉब कार्ड।