फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Newly married woman returning home and her brother robbed

मायके लौट रही नवविवाहिता व उसके भाई को लूटा

Thu, 03 Mar 2022 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman returning home and her brother robbed
लूट की घटना की जानकारी देते पीड़ित भाई-बहन - फोटो : ETAWAH
बसरेहर। ससुराल से मायके लौट रही नवविवाहिता और उसके भाई को तमंचे के बल पर बदमाशों ने लूट लिया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात की और इनके लाखों रुपये के जेवर लेकर भाग निकले। घटना भरथना क्षेत्र के भदवा सावरान नहर पुल के पास मंगलवार शाम हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

औरैया जिले के थाना फफूंद क्षेत्र में रतवा गांव की आशा की शादी छह फरवरी को बसरेहर के दीपेश कुमार सिंह से हुई थी।
मंगलवार को नवविवाहिता अपने भाई मोहित के साथ शाम को बाइक से मायके के लिए निकली। भरथना थाना क्षेत्र के भदवा सावरान नहर पुल पार करते ही एक काली पल्सर बाइक से तीन बदमाश आए।
विज्ञापन

बाइक रोक ली। भाई-बहन कुछ समझ पाते इससे पहले बाइक पर पीछे बैठा बदमाश नीचे उतरा। नवविवाहिता के भाई की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश के अन्य दो साथियों ने नवविवाहिता के कान के झाले, मंगलसूत्र, सोने की जंजीर और उसके भाई की एक सोने की जंजीर व अंगूठी छीन ली।
बदमाशों ने महिला से बैग भी छीन लिया जिसमें सोने का हार, सोने की चूड़ी और चांदी का पायल रखा था। बदमाशों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले।
घटना के बाद नवविवाहिता अपने भाई के साथ वापस बसरेहर अपने ससुराल आ गई और ससुराली जनों को घटना की जानकारी दी।
ससुराल के लोग नवविवाहिता को लेकर बसरेहर थाने पहुंचे पुलिस को लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed