Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Newly appointed in-charge gives message to strengthen booths

Etawah News: नवनियुक्त प्रभारी ने बूथ मजबूत करने का दिया संदेश

Sat, 07 Nov 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 07 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed in-charge gives message to strengthen booths
फोटो 29::::भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करते नवनियुक्त सदर विस प
इटावा। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा ने विधानसभा स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसी क्रम में पूर्व क्षेत्रीय मंत्री नागेंद्र गुप्ता को सदर इटावा विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। उनके प्रथम जनपद आगमन पर भाजपा कार्यालय में विधानसभा पदाधिकारी परिचय बैठक हुई। इसमें उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने का संदेश दियाा।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने की। शुक्रवार शाम को हुई बैठक में नागेंद्र गुप्ता ने सदर विधानसभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने संगठन की वर्तमान गतिविधियों, कार्ययोजनाओं और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के लिए एकजुट होकर तैयारी करने का अनुरोध किया। संगठनात्मक समन्वय और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने बूथ जीता-चुनाव जीता का नारा बुलंद किया है। उन्होंने बताया कि इसी को ध्यान में रखते हुए निचले स्तर तक संगठन को दुरुस्त किया जा रहा है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed