फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Newborn abandoned at hospital dies during treatment

Etawah News: अस्पताल में लावारिस छोड़ी नवजात, इलाज के दौरान मौत

Sun, 18 Oct 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 18 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Newborn abandoned at hospital dies during treatment
सैफई। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में लावारिस हालत में छोड़ी गई नवजात बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर ने बच्ची को बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन जिंदगी की जंग में वह हार गई। महज एक-दो दिन की बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसके परिजन कहां चले गए, इसका पता नहीं चल सका। पहचान न होने पर नौ दिन बाद शनिवार को उसके शव को यमुना किनारे दफनाया गया।
विज्ञापन

रक्तदाता समूह के संचालक शरद तिवारी ने बताया सात अक्तूबर की शाम करीब 5:10 बजे नवजात बच्ची को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। प्रथमदृष्टया आशंका जताई जा रही है कि बच्ची का जन्म विश्वविद्यालय परिसर में ही हुआ था और उसके परिजन जिंदा हालत में छोड़कर चले गए थे।
विज्ञापन

बच्ची की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन आठ अक्तूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीन दिन परिजन की तलाश की गई। इसके बाद थाना पुलिस ने 13 अक्तूबर की शाम करीब 5:40 बजे शव का पंचनामा भरकर उसे 72 घंटे के लिए शव गृह में सुरक्षित रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बच्ची के परिजन की पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सामने नहीं आया। पहचान न होने पर शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कराया गया और यमुना किनारे दफनाया गया। नवजात बच्ची को अंतिम विदाई देने पहुंचे रक्तदाता समूह के सदस्यों की आंखें नम हो गईं।

प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि 72 घंटे की समयावधि पूरी होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद नियमानुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed