{"_id":"573621554f1c1b816b919cda","slug":"new-initiatives-ssp-left-foot-patrol-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पहल: वाहन छोड़ एसएसपी ने की पैदल पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पहल: वाहन छोड़ एसएसपी ने की पैदल पेट्रोलिंग
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 14 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोलिंग के दौरान व्यापारी को चेतावनी देती एसएसपी मंजिल सैनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण छात्र संसद में पास हुए शुक्रवार को वाहन न चलाने के प्रस्ताव पर एसएसपी मंजिल सैनी ने वाहन छोड़कर पैदल ही शहर में पेट्रोलिंग के लिए निकली। इस दौरान सेविन हिल्स स्कूल के बच्चे भी उनके साथ थे। एसएसपी ने पेट्रोलिंग के दौरान हथठेलों से प्रतिबंधित पालिथीन जब्त की और अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान छात्र- छात्राओं ने पर्यावरण जागरूकता के नारे लगाए।
इटावा महोत्सव में आयोजित पर्यावरण छात्र संसद में यह प्रस्ताव पारित हुआ था कि अगर सप्ताह में एक दिन लोग वाहन छोड़कर पैदल चलें तो इससे पर्यावरण को काफी हद प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है, जिसमें अधिकारियों के पैदल आफिस जाने और कार्य करने की बात कही गई थी। छात्र संसद के इस प्रस्ताव पर शुक्रवार को एसएसपी मंजिल सैनी ने नई शुरूआत करते हुए शहर में पैदल पेट्रोलिंग की।
एसएसपी ने दलबल व सेविन हिल्स विद्यालय के आधा सैकड़ा छात्र- छात्राओं के साथ सुबह बलराम सिंह चौराहा से पैदल पेट्रोलिंग शुरू की। यहां से नौरंगाबाद चौकी तिराहा, नौरंगाबाद चौराहा, साबितगंज चौराहा, तहसील चौराहा, नगरपालिका चौराहा व कोतवाली चौराहा से होते हुए पेट्रोलिंग कोतवाली पहुंचकर पूर्ण की।
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है और सबको इसके लिए आगे आना होगा। वृक्ष बचाने और प्रदूषण को नियंत्रित कर ही पर्यावरण को सुरक्षित बनाया जा सकता है। देश जल संकट से जूझ रहा है, ऐसे में हमें पानी का मोल समझकर पानी की बर्बादी पर नियंत्रण करना होगा। इस दौरान सेविन हिल्स के प्रधानाचार्य कैलाश यादव, विवेकानंद संस्थान के अध्यक्ष संजय सक्सेना, जिला युवा समन्वयक गोपाल भगत, निर्मल सिंह, डा आशीष दीक्षित भी साथ रहे।
जब्त की प्रतिबंधित पालिथीन, हटवाया अतिक्रमण- इटावा। पेट्रोलिंग के दौरान एसएसपी ने शहर में जगह जगह लगे हथठेलों से प्रतिबंधित पालिथीन का जब्त किया और उन्हें बताया कि पालिथान किस तरह से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम पर भी कार्य किया और सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के सामान पीछे हटवाते हुए उन्हें चेतावनी दी कि वह फिर से क्षेत्र में आएंगी और दुबारा अतिक्रमण पाया गया तो अतिक्रमणकारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
छात्राओं से कहा सुरक्षा के लिए साथ रख सकती हैं चिली स्प्रे- इटावा। पेट्रोलिंग के दौरान साथ मौजूद सेविन हिल्स विद्यालय की छात्राओं को एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए साथ में चिली स्प्रे रख सकती हैं। अगर राह चलते कोई ऐसी बात सामने आए कि वह खुद को किसी से असुरक्षित महसूस करें तो उसके चेहरे पर चिली स्प्रे कर बचाव कर सकती हैं।
चिली स्प्रे से सामने वाले व्यक्ति को ल15 मिनट तक कुछ दिखाई नहीं देगा और आंखों में तेज जलन होगी इस बीच वह खुद को सुरक्षित कर सकती हैं। इसका प्रयोग सड़क पर परेशान करने वाले शोहदों पर भी किया जा सकता है।