फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   New Delhi-Lucknow Shatabdi will run from 12th

शनिवार से चलेगी नई दिल्ली- लख़नऊ शताब्दी

Sun, 06 Sep 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
New Delhi-Lucknow Shatabdi will run from 12th
रेलवे के अनलॉक के दूसरे चरण में 12 सितंबर से इटावा रुकने वाली नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है। इसके लिए यात्री 10 सितंबर से रिजर्वेशन करा सकेंगे।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन होने से बंद चल रहा था। ट्रेनों के संचालन का पहला चरण एक जून से शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद 12 सितंबर से दूसरा चरण शुरू होगा। इसमें नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस को हरी झंडी मिल गई है।
उन्होंने बताया कि इटावा जंक्शन स्टेशन पर दो जोड़ी शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव है। इनमें दूसरी कानपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली है। शताब्दी एक्सप्रेस के चलने से सबसे ज्यादा सुविधा दिल्ली जाने वाले यात्रियों को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली से 2004 शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 9:44 बजे इटावा पहुंचती है। 2 मिनट के ठहराव के बाद कानपुर होते हुए लखनऊ को रवाना हो जाती है। इससे मंत्री अथवा बड़े अधिकारी भी आते हैं।
2003 लखनऊ से चलकर आने वाली शताब्दी शाम 6:11 बजे इटावा पहुंचती है। इसके जरिए ज्यादातर वीआईपी अथवा अधिकारी नई दिल्ली लौट जाते हैं। इन दिनों ट्रेन से सफर करने वाले यात्री रिजर्वेशन कराकर चल रहे हैं।

इसके लिए उन्हें ट्रेन के समय से काफी पहले स्टेशन पहुंचकर थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद ही प्लेटफार्म के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। इटावा में आने वाले यात्रियों की भी थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed