फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   New Delhi-Darbhanga Amrit Bharat train arrived 17 hours late

Etawah News: नई दिल्ली-दरभंगा अमृत भारत 17 घंटे देर से आई

Sun, 18 Jan 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
New Delhi-Darbhanga Amrit Bharat train arrived 17 hours late
इटावा। दो दिनों से कोहरा होने से रेलवे की समय सारिणी ध्वस्त हो गई है। इसकी वजह से हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर 24 से अधिक ट्रेनें देर से आईं। इसमें सबसे अधिक नई दिल्ली-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस 16 घंटा 50 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इससे दैनिक समेत आरक्षित टिकट पर लंबी यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शनिवार को कोहरे की वजह से आनंद बिहार-छपरा जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस छह घंटा 40 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच घंटा 50 मिनट, अवध एक्सप्रेस पांच घंटा 40 मिनट, आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटा 27 मिनट देरी से आई। मगध एक्सप्रेस पांच घंटा 58 मिनट, टूंडला-कानपुर मेमू दो घंटा, फरक्का एक्सप्रेस आठ घंटा 25 मिनट, गोविंदपुरी-अलीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन एक घंटा 55 मिनट, गोमती एक्सप्रेस एक घंटा 37 मिनट, नई दिल्ली-लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटा 23 मिनट, जोवधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस एक घंटा 44 मिनट देर से आई।
विज्ञापन

कालका नेताजी एक्सप्रेस दो घंटा 48 मिनट, नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस एक घंटा 23 मिनट, महानंदा एक्सप्रेस दो घंटा देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसी तरह डाउन लाइन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटा 31 मिनट, कैफियत एक्सप्रेस दो घंटा 23 मिनट, आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटा 47 मिनट, देहरादून एक्सप्रेस एक घंटा 25 मिनट, वैशाली एक्सप्रेस पांच घंटा 30 मिनट, मगध एक्सप्रेस दो घंटा 31 मिनट आदि ट्रेनें लेट रहीं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। दैनिक यात्री कई घंटों के घंटों लेट होने पर दूसरी ट्रेनों से गंतव्य के निकल गए। वहीं, आरक्षित टिकट पर लंबी दूरी यात्रा करने वाले लोगों ने प्लेटफार्म पर ट्रेन का आने का इंतजार किया। ठंड की वजह से महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चों को अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed