{"_id":"5fc531e58ebc3e9bc03f679f","slug":"neelkanth-temple-brightened-on-dev-diwali-etawha-news-knp5972592172","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली पर जगमग हो उठा नीलकंठ मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली पर जगमग हो उठा नीलकंठ मंदिर
विज्ञापन
फोटो संख्या 03 नीलकंठ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रंगार
- फोटो : ETAWHA
फोटो संख्या 03 नीलकंठ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार।
देव दीपावली पर जगमग हो उठा नीलकंठ मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। कार्तिक मास की चतुर्दशी को मनाई जाने वाली देव दीपावली पर शहर का प्रसिद्ध श्री नीलकंठ मंदिर हजारों दीपकों से जगमग हो उठा। इस अवसर पर भगवान नीलकंठ महादेव का भव्य श्रृंगार किया गया। भक्तगणों ने खुशी में खूब आतिशबाजी भी की।
नीलकंठ मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश वाजपेयी ने बताया कि इस बार चतुर्दशी तिथि दो दिन की हो जाने के कारण भक्तगणों ने मंदिर में शनिवार व रविवार की शाम दोनों दिन हजारों की संख्या में देवताओं के सम्मान में दीप जलाये। विशेषकर मंदिर परिसर में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण की मूर्ति के सामने बड़े ही भक्ति भाव से भक्तों ने दीप दान किया और भगवान को भोग अर्पित किया।
उन्होंने बताया कि आज ही के दिन सन् 2005 में ब्रह्मलीन श्री नेपाली बाबा की मूर्ति की स्थापना भी मंदिर में की गई थी जिसका स्थापना दिवस भी खूब उत्साह के साथ हर वर्ष मनाया जाता है। उनके परम शिष्य और मंदिर के महंत स्वामीजी महाराज ने मंदिर में आने वाले भक्तों को आशीर्वाद व राजीव कुमार मिश्रा ने प्रसाद का वितरण किया।