{"_id":"592b16af4f1c1ba515bdaf20","slug":"needed-people-will-get-road-and-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगे बिजली और सड़क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगे बिजली और सड़क
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 28 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
सड़क का लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्राम पाली में 6.60 किमी निर्मित सड़क का लोकार्पण सांसद अशोक कुमार दोहरे ने किया। उन्होंने कहा कि हम अपनी विधि व निधि से जनता के विकास कार्यों के प्रति गंभीर हैं। जरूरतमंदों तक सड़क, पानी व रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित कराना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि समस्त संसदीय क्षेत्र में आरईएस एवं कृषि विज्ञान केंद्र के समस्त अधिकारी सड़क बनाने तथा किसानों को जागरूक करने में जुटे हैं। विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि जनता से संवाद व उनकी समस्याओं का निराकरण ही प्राथमिकता है। कार्यक्रम का संचालन अवर अभियंता करन सिंह ने किया। अधिशाषी अभियंता महेश चंद्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आशाराम राजपूत, राम कुमार निषाद, अवधेश चतुर्वेदी, हरीओम दुबे, अश्वनी दीक्षित, नाथूराम गोयल, गोविंद रावत, सुभाष यादव, बंटू यादव, कुलदीप यादव, सदन सिंह शाक्य, मनोज यादव, रघुवीर सिंह यादव, सत्यवीर यादव, छोटे सिंह यादव, बलराम सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन