फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Near village Bakewar, Maheva will go to sell wheat

खरीद केंद्रों से संबद्घ कर दिये दूरस्थ गांव, किसान हो रहे परेशान

Fri, 23 Apr 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Near village Bakewar, Maheva will go to sell wheat
फ़ोटो संख्या 10- खरीद केंद्र बकेवर में गेहूं बेचने को खड़े ट्रैक्टर - फोटो : ETAWHA
गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र खोलने में गांवों की दूरी का ध्यान नहीं रखा गया है। महेवा के करीब क्रय केंद्र पर बकेवर क्षेत्र के गांव जोड़ दिए गए है। किसानों की समय की बर्बादी के साथ भाड़ा भी अधिक देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महेवा ब्लॉक में छह सरकारी गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन क्रय केंद्रों पर 10 से 12 किलोमीटर दूर तक के गांव जोड़ दिए गए हैं।
किसान सेवा सहकारी समिति बकेवर में पीसीएफ का खरीद केंद्र है। इसमें 36 गांव लगाए गए हैं। सहकारी संघ उरेंग में 17 गांव लगाए गए हैं। दिलीपनगर क्रय केंद्र पर 45 गांव लगाए गए हैं। साधन सहकारी समिति केंद्र मुकुटपुर महेवा पर 10 गांव लगाए गए हैं।
विज्ञापन

महेवा के खाद्य विभाग के केंद्र पर 16 गांव लगाए गए हैं। इस केंद्र में लगाए गए शेरपुर रसूलपुर, व्यासपुर, सुनवर्षा, नौधना गांव बकेवर के पास हैं।
बकेवर से इनकी दूरी दो से तीन किमी है और महेवा छह से सात किमी पर है। इसी प्रकार दिलीपनगर केंद्र से जोड़े गए ईश्वरीपुरा, आसई, नवादा बहादुरपुर 20 किलोमीटर दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम व्यासपुर नगला खादर के किसान रूप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि गांव बकेवर से दो और महेवा केंद्र से नौ किलोमीटर दूर है। बकेवर केंद्र तक ट्रैक्टर का भाड़ा दो सौ रुपये और महेवा का 500 रुपये है। बकेवर पास है लेकिन गांव महेवा केंद्र में जोड़ दिया गया।
नगला खादर के रामेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि उनका गांव महेवा केंद्र से जोड़ा गया है। इससे क्रय केंद्र तक गेहूं ले जाने में खर्च अधिक लगेगा। अधिकारी कार्यालय में बैठकर क्रय केंद्र तय कर देते हैं। क्रय केंद्र पर किसान कैसे उपज ले जाएंगे इससे उनका कोई लेना देना नहीं होता है।
ग्राम शेरपुर के किसान अखिलेश कुमार ने बताया कि उनका गांव सात किलोमीटर दूर महेवा केंद्र से लगा दिया गया है जबकि बकेवर केवल डेढ़ से दो किलोमीटर ही दूर है। महेवा तक ले जाने का भाड़ा भी पांच से आठ सौ रुपये लगेगा।
ग्राम शेरपुर के किसान छोटे कठेरिया कहते हैं कि बकेवर केंद्र शेरपुर गांव से बहुत करीब है। लोगों का दिन भर बकेवर का जाना आना रहता है। इसके बावजूद गांव को महेवा के क्रय केंद्र से जोड़ दिया गया है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है।

किसान प्रवीण कुमार कहते हैं कि सरकारी खरीद केंद्रों पर गांवों का निर्धारण करने से अधिक भीड़ नही होगी। परंतु जो गांव जिस केंद्र के पास है। उसे उस केंद्र पर ही लगाना चाहिए था। जिससे किसानों परेशानी न हो और किसानों का खर्च भी कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed