{"_id":"5793b7644f1c1b7a41c4d0ac","slug":"nasimuddin-shoul-be-taken-out-from-vidhan-parishad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीमुद्दीन को विधान परिषद से किया जाए बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीमुद्दीन को विधान परिषद से किया जाए बर्खास्त
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका से पैदल मार्च करते भाजपा नेता एवं और कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी पर नारी के लिए अपमानजनक बातें कहे जाने का आरोप लगा भाजपाइयों ने शनिवार को शहर में विरोध प्रदर्शन कर पैदल मार्च किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने बसपा के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। उन्हाेंने बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष पद से बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
भाजपा नेता सुबह नगरपालिका चौराहे पर एकत्र हुए और यहां से जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट के लिए कूच किया। नगरपालिका चौराहा पर नारेबाजी करने के बाद भाजपाई नौरंगाबाद चौराहा पर पहुंचे और यहां बसपा विरोधी नारे लगाए। इसके बाद शास्त्री चौराहा पर प्रदर्शन किया और यहां से कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए डीएम नितिन बंसल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपाइयों ने मांग करते हुए कहा कि लखनऊ में बसपा नेताओं ने जिस प्रकार से सड़क पर संबोधन किया है उससे नारी का अपमान होता है। इससे राज्य में नारी शक्ति व बेटियां आहत हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि उक्त मामले की रिकार्डिंग की जांच कर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए। ज्ञापन में भाजपाइयों ने कहा कि यह सब बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के उकसाने पर किया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में उन्हें विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष पद से बर्खास्त कर उनकी सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए। भाजपाइयों ने उनकी गिरफ्तारी के साथ पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, डा रमाकांत शर्मा, राम कुमार चौधरी, राजेंद्र गुप्ता, केके राज, मनीष यादव पतरे, जसवंतसिंह वर्मा,कृपा नरायण तिवारी, विवेक भदौरिया, डा राज बहादुर, प्रशांत राव चौबे, अन्नू गुप्ता, अयण त्रिपाठी, रनवीर सिंह, रनवीर सिंह भदौरिया, अजय धाकरे, रधवीर तिवारी, डा बृजवीर सिंह, गोविंद शर्मा, शिव किशोर धनगर, करन सिंह राजपूत, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन