फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   My Maha Vir SANMATI jhule palna

मेरे महावीर झूले पलना सन्मति वीर झूले पलना

Fri, 22 Apr 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 22 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
My Maha Vir SANMATI jhule palna
एसडी इंटर कालेज में महावीर स्वामी जयंती महोत्सव के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती सची महिला मंडल की सदस्याएं। - फोटो : अमर उजाला
आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर जी महाराज के सानिध्य में मनाए जा रहे तीन दिवसीय श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतिम दिन सची महिला मंडल व कन्या मंडल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रात्रि में जादूगर दिनेश कौशल पार्टी ने जमकर लोगों को गुदगुदाया।
विज्ञापन



सनातन धर्म इंटर कालेज में सची महिला मंडल के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सीएमओ डा. मंजू शर्मा एवं ऊषा जैन ने संयुक्त रूप से भगवान महावीर स्वामी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जलन कर किया। लालपुरा महिला मंडल की महिलाओं ने वीर प्रभु के समक्ष मंगलाचरण की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन



इसी क्रम में लालपुरा कन्या एवं युवा मंडल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने  पापा मम्मी कहे वो बच्चे सबसे अच्छे होते है, सुबह जल्दी उठते है रोज मंदिर जाते है... पर नृत्य प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया। वहीं छिपैटी, करनपुरा, पंसारी टोला, बरहीपुरा, कटरा मंदिर, नया शहर, डांडा, सराय शेख, चौगुर्जी की महिला मंडलों ने एक जन्मे राजकुमारो, दुनियां को पालन हारो..., मेरे महावीर झूले पलना सन्मति वीर झूले पालना..., चली वीर नाम की गाड़ी, गाड़ी में आजा तू चढ़ ले, इंद्र लाओ रे जल भर भर के, केसरिया-केसरिया... पर नृत्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम के मध्य भगवान महावीर को पालना में झुलाया गया। इसका शुभारंभ समिति के अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार ने किया। मां त्रिशला (निधि जैन) के साथ सैकड़ों साधर्मियों ने भगवान महावीर का पलना झुलाया और उसमें बधाइयां डाली। अंत में कोरियाग्राफर शिवा एवं प्रतिभागियों को महावीर जयंती महोत्सव समिति एवं सची महिला मंडल लालपुरा की ओर से प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


संचालन अम्रता जैन एवं संगीता जैन ने किया। अध्यक्षता शोभा जैन ने की। अंत में साधर्मियों को महावीर जयंती महोत्सव समिति की ओर से स्वल्पाहार एवं पुरस्कार दिया गया।

जादुई कारनामों ने सबको लुभाया


 रात्रि आठ बजे जादूगर दिनेश कौशल ने अपनी हाथ की सफाई  से सभी को गुदगुदाया। कभी कागज से बनते नोट तो कभी उसमें लगती आग ने बच्चों एवं बड़ों को आश्चर्यचकित कर दिया। महेश चंद्र जैन, देव कुमार जैन, राजीव जैन, नितिन जैन, राकेश जैन, महेश चंद्र, आकाशदीप जैन, रिंकू जैन, दीेप जैन, वैभव जैन, विकास जैन, शालू जैन, शुभम जैन, चक्रेश जैन, प्रतीक जैन, खुशबू जैन, गीता जैन, मयंक जैन, दिलीप जैन, सचिन जैन, अर्पित जैन, अंकित जैन, सेतु जैन, सहित महोत्सव समिति पदाधिकारी, सची महिला मंडल, साधू सेवा समिति, सुंदर सागर लोक सभा के पदाधिकारी व्यवस्था संभाले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed