{"_id":"65edee9120518760b708f64b","slug":"mustaqeem-becomes-district-president-of-jamiat-ur-rain-etawha-news-c-216-1-etw1001-109613-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जमीअत-उर-राईन के जिलाध्यक्ष बने मुस्तकीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जमीअत-उर-राईन के जिलाध्यक्ष बने मुस्तकीम
Sun, 10 Mar 2024 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
इटावा। जमीअत-उर-राईन की ओर से शहर के चौखर कुआं स्थित एक होटल में सभा आयोजित की गई। इसमें नवनियुक्त कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद आलम व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद वसीम राईन ने जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम राईन को दोबारा पद की जिम्मेदारी सौंपी।
सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राईन समाज की शादियों में फिजूल खर्ची पर रोक लगाने के लिए कहा। कहा कि समाज में शिक्षा की बहुत कमी है। शिक्षा सभी के लिए जरूरी है। हर घर में बच्चों को तालीम देने की आवश्यकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिन्दुस्तान में बिरादरी की संख्या सबसे ज्यादा है। चंदा देने में सबसे आगे समाज रहता है, फिर भी हम पिछड़े हुए हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं से नाम के पीछे राईन लगाने की अपील की।
इस मौके पर जैनुल आबदीन को सदस्य मनोनीत किया। रईसुद्दीन राईन को जिला प्रभारी बनाया गया। कार्यक्रम में चौधरी इदरीश राईन, हाजी बाबू, निजाम राईन, हाजी जमा याकूब राईन, हाजी बन्ने राईन, नदीम राईन, साबिर राईन, सलीम राईन, तौहीद राईन आदि उपस्थित रहे।