{"_id":"61c21ca432fe4873a56e4f84","slug":"murti-todi-etawah-news-knp6709229148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने बजरंगबली की मूर्ति तोडी, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों ने बजरंगबली की मूर्ति तोडी, रोष
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी व पुलिस फोर्स
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। थानाक्षेत्र के जगसौरा में गांव के बाहर बंबा के किनारे स्थित बजरंगबली की मूर्ति को सोमवार रात को कुछ अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। सुबह जब लोग वहां पूजा अर्चना को पहुुंचे तो इसकी जानकारी हुई। मूर्ति को टूटा देख लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। जानकारी मिलने पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। वहीं पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस अराजक तत्वों की तलाश में जुटी है।
गांव जगसौरा में बंबा के किनारे पर बीस साल पुरानी बजरंगबली की मूर्ति लगी थी। सोमवार रात को कुछ अराजक तत्वों ने मूर्ति को तोड दिया। मंगलवार की सुबह जब लोग पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे तो मूर्ति को टूटा देख आक्रोशित हो गए। लोगों की भीड़ जुटने की जानकारी पर एसपी सिटी कपिलदेव सिंह सीओ अमित कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस को पास में ही शराब के खाली पौआ पड़े मिले।
गांव की ही गौरी सुधा पत्नी विशन कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। एसपी सिंटी कपिल देव सिंह ने बताया कि मूर्ति तोड़ने की घटना को काफी गंभीरता से लिया गया है। दोषी लोगों का पता लगाया जा रहा है।