{"_id":"5e88bbc78ebc3e6fbf4ca199","slug":"mureder-etawha-news-knp553745916","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के पिता व भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के पिता व भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
इटावा। देवरासई गांव के लापता किशोर उम्र के प्रेमी-प्रेमिका के शव बरामद होने के बाद लड़के के पिता ने लड़की के पिता व भाई समेत चार लोगों पर षड्यंत्र रचकर बेटे की गला दबाकर हत्या कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ ने बताया कि घटना के संबंध में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
भरथना थाना क्षेत्र के देवरासई गांव से लापता किशोर उम्र के प्रेमी युगल के शव बृहस्पतिवार को गांव के बाहर एक कुएं से बरामद हुए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराया था। रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की बात सामने आई। शुक्रवार को देवरासई गांव निवासी किशोर के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 30 मार्च को लड़की का एक रिश्तेदार उसके बेटे को अपनी दुकान पर ले गया।
उसके बाद किशोर को लड़की के पिता व भाई, आरोपी रिश्तेदार व उसके पिता खेतों की ओर ले गए। जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को कुएं में डाल दिया। सीओ भरथना आलोक प्रसाद ने बताया कि मृतक किशोर के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच में जुटी है। कई लोगों से पूछताछ कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास हो रहा है।