{"_id":"655f94e131f0be10f40ec258","slug":"murder-accused-who-was-living-under-changed-name-for-14-years-arrested-etawha-news-c-216-1-etw1001-5544-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 14 साल से नाम बदलकर रह रहा हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 14 साल से नाम बदलकर रह रहा हत्यारोपी गिरफ्तार
Thu, 23 Nov 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
इटावा। 14 साल पहले इकदिल थाना क्षेत्र में एक भट्टे पर किशोर को चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 25 हजार का इनामी आरोपी अपना नाम, पता बदलकर अलग-अलग जगह रह रहा था।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह इकदिल पुलिस मानिकपुर मोड़ हाईवे से महेंद्र पथेरा उर्फ महेंद्र पासवान निवासी ग्राम खिसहन थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए गए। उसके बारे में गहनता से जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि मई 2009 में महेंद्र पासवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू खान को मौत के घाट उतार दिया था। वह एक भट्टे पर अपने पिता के साथ काम करता था। आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए अपना नाम बदलकर रह रहा था। बरामद पहचान पत्रों में बल्केश्वर नंद पुत्र स्वामी चिंदानंद नाम लिखा हुआ था। इसने अपना पहचान बदलकर मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक मंदिर पर जाकर रहने लगा और अपनी पहचान छुपाने के लिए अपना नाम भी बदल लिया था। यह पहले भी अन्य राज्यों में रहकर अपनी पहचान बदलकर काम कर रहा था।
ईंटों पर घोड़ा गाड़ी चढ़ने पर की थी हत्या
पुलिस लाइन पहुंचे मृतक किशोर के पिता सत्तार अली निवासी चिरौली थाना बरहन आगरा ने बताया कि वह भट्टे पर ठेकेदारी का काम करते हैं। 14 साल पहले इकदिल क्षेत्र के एक भट्टे पर उनके 16 वर्षीय पुत्र सोनू से पथी हुई ईंटों पर घोड़ा गाड़ी चढ़ गई थी। इस पर आरोपियों से कहासुनी होने पर उन्होंने सोनू के सीने में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इसमें इकदिल थाने पर हत्या के आरोप में पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले गिरफ्तार हो चुके तीन आरोपितों में शकूर आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, जबकि दो आरोपित निर्दाेष पाए जाने पर बरी हो चुके हैं। पुलिस लगातार महेंद्र को ढूंढने में लगी हुई थी।