फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Munna Bhai caught in CTET

Etawah News: सीटेट में पकड़ा गया मुन्ना भाई

Mon, 22 Jan 2024 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Munna Bhai caught in CTET
इटावा। सीटेट अभ्यर्थी की जगह रविवार को शहर के एक केंद्र पर परीक्षा देने आए मुन्ना भाई को पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 24 केंद्रों पर केंद्रीय पात्रता परीक्षा (सीटेट) दो पालियों में कराई गई। सुबह साढ़े नौ से 12 बजे वाली पाली में डिवाइन लाइट इंटर कॉलेज में बने केंद्र में सभी अभ्यर्थियों को सख्ती के साथ चेकिंग करके अंदर प्रवेश दिया गया। इस बीच एक मुन्ना भाई सभी को चकमा देकर कक्ष तक पहुंच गया। कक्षा में परीक्षा देने के लिए पेपर भी बंट चुका था। इस बीच चेकिंग व्यवस्था में लगी टीम को आशंका हुई तो वह कक्ष में पहुंच गए। उक्त छात्र को उठाकर मशीन में अंगूठा लगवाकर दोबारा चेक किया तो मिलान नहीं हो सका। इस पर खलबली मच गई और युवक को कक्ष से निकाल ले जाकर गहनता से जांच की गई।
विज्ञापन

पता चला कि ऊसराहार क्षेत्र के नगला ढकाऊ निवासी दीपक कुमार की जगह वह परीक्षा देने आया था। केंद्र व्यवस्थापक मनोज कुमार की ओर से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी आगरा जनपद के श्मशाबाद थाना क्षेत्र के हिरनेर गांव निवासी विजय सिंह है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed