फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Municipality's electricity cut due to outstanding of Rs 7.5 lakh

Etawah News: साढ़े सात लाख बकाया होने पर नगर पालिका की बिजली काटी

Wed, 28 Feb 2024 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Municipality's electricity cut due to outstanding of Rs 7.5 lakh
जसवंतनगर। नगर पालिका के भवन का करीब साढ़े सात लाख रुपये बिल बकाया होने पर सोमवार को अधिकारियों ने बिजली कटवा दी। इससे नाराज चेयरमैन ने कहा कि बिजली विभाग पर नगर पालिका का इससे अधिक बकाया है। एक लाख रुपये जमा कर दिया गया है। बाकी का बकाया तब जमा किया जाएगा, जब बिजली विभाग नगर पालिका का बकाया लौटाएगा।
विज्ञापन


दो दिन से जनरेटर से नगर पालिका की बिजली व्यवस्था चल रही है। पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने बताया है कि बिजली विभाग का सात लाख 52 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है, जबकि बिजली विभाग पर नगर पालिका का गृहकर और जलकर का आठ लाख 54 हजार रुपये बकाया है। वर्ष 2000 से लेकर 2023 तक किसी भी वर्ष जमा नहीं किया है। पालिका की ओर से गृहकर एवं जलकर के नोटिस हर वर्ष बिजली विभाग को भेजे जाते हैं। फिर भी विभाग की तरफ से धनराशि जमा नहीं कराई गई।
विज्ञापन

बताया कि कई बार बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ व जेई को सूचना व नोटिस भेजकर अवगत कराया गया है। यदि पालिका पर बकाया था तो बिजली विभाग के अफसरों को नगर पालिका की बकायेदारी पर भी ध्यान देना चाहिए था। कनेक्शन काटे जाने से नगर पालिका का कार्य प्रभावित हो रहा है। बताया कि उन्होंने एक लाख रुपये की राशि बिजली विभाग को जमा करवा दी थी। अब बिजली विभाग का भी दायित्व है कि वह नगर पालिका का आठ लाख 54 हजार रुपये जमा करवाए। जैसे ही बिजली विभाग नगर पालिका की बकायेदारी अदा करेगा, वैसे ही हम भी बिजली विभाग का सारा बकाया जमा कर देंगे। वहीं, बिजली विभाग के एसडीओ एके सिंह ने बताया कि नगर पालिका की बकायेदारी के लिए नगर पालिका को विद्युत वितरण निगम के अफसरों को नोटिस देना चाहिए। उनका काम बिजली बकायेदारों से वसूली करना है। उनका काम कोई अदायगी करना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed