फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Municipality removed encroachment from many areas

पालिका ने कई क्षेत्रों से हटवाया अतिक्रमण

Tue, 04 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Municipality removed encroachment from many areas
इटावा। शास्त्री चौराहे से माल गोदाम रोड पर दोनों ओर अतिक्रमण की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए मंगलवार की शाम नगर पालिका परिषद और ट्रैफिक पुलिस ने संयुुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
विज्ञापन

नगर पालिका की जेसीबी आते देख फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले भागते नजर आए। पालिका व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने व्यस्ततम सड़क शास्त्री चौराहे से काजी पेट्रोल पंप तक जाम की स्थिति से निपटने के लिए सड़क के दोनों और अवैध रूप से लगे अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन

कई बार अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देने का कोई असर न होने पर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। ईओ नगर पालिका विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि फुटपाथों पर अतिक्रमण के संबंध में कई शिकायतें मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस कारण आज से अभियान चलाया गया है। एक सप्ताह शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर टीएसआई राजकुमार शर्मा समेत पालिका कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed