फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mulayam's close raffle won by record votes

सैफई में 50 साल में पड़े वोट, मुलायम के करीबी रामफल जीते

Sun, 02 May 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Mulayam's close raffle won by record votes
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई में उनके करीबी रामफल वाल्मीकि रिकार्ड 99.5 प्रतिशत मतों से प्रधान पद का चुनाव जीते हैं। सैफई में पहली बार प्रधान पद के लिए वोट डाले गए थे। इसके पहले मुलायम सिंह के करीबी ही निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे थे।
विज्ञापन

सैफई ग्राम पंचायत का प्रधान पद पहली बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया था। समाजवादी परिवार ने मुलायम सिंह यादव के करीबी रामफल वाल्मीकी को प्रत्याशी घोषित किया था। उनके सामने विनीता कुमारी मैदान में उतर्र आईं।
विज्ञापन

इससे पहली बार सैफई में प्रधान पद के लिए मतदान कराना पड़ा। कुल 4470 मतदाताओं में 3893 ने मतदान किया। रविवार को हुई मतगणना में सात मत अवैध निकले। रामफल को 3877 और उनकी प्रतिद्वंद्वी विनीता कुमारी को केवल 15 वोट मिले। रामफल ने 3862 मतों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैफई ग्राम पंचायत में करीब 50 साल तक मुलायम सिंह के बाल सखा दर्शन सिंह यादव निर्विरोध प्रधान चुने जाते रहे। वह पहली बार 1971 में प्रधान चुने गए थे। पिछले वर्ष उनका देहांत हो गया था।
सैफई ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुइया के अखिलेश यादव उर्फ चंदगीराम ने जेल से प्रधान का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने राहुल यादव को 124 मतों के अंतर से परास्त किया।
चंदगीराम को 811 और राहुल को 692 वोट मिले। राहुल के साले को गोली मारने के आरोप में चंदगीराम जिला जेल में बंद हैं। उनके जेल जाने के बाद पत्नी ने प्रचार की कमान संभाली थी। पिछली बार भी चंदगीराम ही जीते थे।
चकरनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चांदई से विपिन सिंह प्रधान निर्वाचित हुए हैं। विपिन सिंह की उम्र 25 वर्ष है। उन्हें जिले में सबसे कम उम्र का प्रधान बताया जा रहा है।

ताखा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सोरों में प्रधान पद पर कड़ा मुकाबला हुआ। यहां प्रदीप ने केवल दो मतों के अंतर से जीत हासिल की। प्रदीप को 227 और उनके प्रतिद्वंद्वी ऋषि को 225 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed