फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mulayam first time missing saifai diwali

पहली बार दिवाली मनाने सैफई नहीं आए मुलायम

Tue, 01 Nov 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 01 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
mulayam first time missing saifai diwali
जनता दरबार को संबोधित करते सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
सैफई की दिवाली भी समाजवादी परिवार में चल रहे सियासी घमासान के असर से अछूती नहीं रही। सपा से बर्खास्त होने के बाद प्रोफेसर रामगोपाल यादव पहली बार सैफई पहुंचे। उनकी शिवपाल की दूरियां कायम रहीं। राजनीतिक गलियारों में इस पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। वहीं सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पहली बार दिवाली पर सैफई नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

प्रोफेसर रामगोपाल यादव शनिवार को सैफई पहुंचे। सीएम अखिलेश यादव भी शनिवार शाम आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से कार से सफर करते हुए सैफई पहुंच गए। रविवार सुबह सीएम अखिलेश यादव चाचा रामगोपाल यादव का आशीर्वाद लेने पहुंचे। करीब 30 मिनट तक बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच मंथन चलता रहा। इसके बाद सीएम इटावा में चाचा राजपाल सिंह यादव, चाची पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, चचेरे भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, फूफा एवं ब्लाक प्रमुख डा अजंट सिंह यादव तथा बुआ कमला देवी से मिलने गए। सैफई पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर आम जनता से मिले।
विज्ञापन

रविवार शामकरीब 4 बजे सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव इटावा पहुंचे। इटावा स्थित अपने आवास पर कुछ देर रुकने के बाद उनका काफिला सैफई पहुंचा। उनके सैफई पहुंचने से पहले ही सीएम अखिलेश यादव लखनऊ के लिए उड़ चुके थे। प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी सैफई से इटावा आ गए। यहां वे बाजार में बगैर किसी तामझाम के घूमे। वहां परिचितों का हाल चाल लिया। सोमवार सुबह वे दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सोमवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने आवास पर लोगों से मुलाकात की। इसके बाद सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से 5 नंवबर को लखनऊ में बड़ी तादाद में पहुंचने का आह्वान किया। सैफई के नजदीक ग्राम नगला केहरी में भी लोगों से मिले। इस मौके पर पूर्व एमएलसी रामनरेश यादव मिनी और सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव भी उनके साथ मौजूद रहे। शिवपाल सिंह ने अपने बहनोई डा अजंट सिंह यादव से भी फ्रेेंड्स कालोनी जाकर मुलाकात की।


सीएम और रामगोपाल से दूर जिलाध्यक्ष
इटावा। सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव रविवार को प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के साथ नजर आए। शनिवार को सीएम अखिलेश यादव के कार्यक्रम में वे सैफई में नजर नहीं आए। वहीं प्रोफेसर रामगोपाल यादव दो दिन सैफई में रुके लेकिन अशोक यादव उनसे भी मिलने नहीं पहुंचे। पूर्व में सीएम के हर कार्यक्रम में वे दिखाई देते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed