फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Motor poor , dried wheat crop

मोटर खराब, सूख रही गेहूं की फसल

Fri, 15 Jan 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 15 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Motor poor , dried wheat crop

पानी के अभाव में किसानों की करीब 20 एकड़ भूमि में खड़ी गेहूं की फसल  सूख

विज्ञापन
रही है। गुरुवार को विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के चलते राजकीय नलकूप  खराब पड़ा है।  पीड़ित किसानों ने गुरुवार के राजकीय नलकूप पर विरोध प्रदर्शन किया।

किसानों ने विभागीय मैकेनिक और नलकूप ऑपरेटर पर हीलाहवाली कर फसल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। बीहड़ क्षेत्र के किसानों ने विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ जांचकर कार्यवाही करने एवं नलकूप की नई मोटर दिलाने की मांग की है।

गौरतलब है कि खंड चकरनगर की ग्राम पंचायत सहसों के मजरा सदूपुरा में नलकूप संख्या 124  की  दो माह पूर्व मोटर खराब होे गई थी।  विभागीय मैकेनिक ने करीब पांच बार मरंमत की।  किंतु मोटर से एक भी घंटा सिंचाई नहीं की जा सकी।

ग्रामीण हीरालाल, भोलानाथ, ज्ञानसिंह, आदिराम, हरनाम, सुखराम, राजावेेटी, भोगीराम, रामश्री, राम प्रकाश, श्रीकृष्ण, रामजीलाल, अरविंद, रामविहारी, श्याम सिहं, पर्वत, राधेश्याम, सोनवीर, मूलचंद्र, सीताराम व रामलखन आदि की करीब बीस एकड़ भूमि में खड़ी गेहूं की फसल पानी के अभाव में सूख रही है। 

किसानों ने नलकूप के बाहर खड़े होकर हाथ उठाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं गुस्साए किसानों नेे प्रदेश के सिंचाई मंत्री से  लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ जांचकर कार्यवाही तथा नलकूप के लिए नई मोटर दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed