{"_id":"57e6c3c74f1c1bc32ca836ba","slug":"motor-driving-school-will-open-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में खुलेगा शासकीय मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में खुलेगा शासकीय मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Harley Davidson Electric Motorcycle
- फोटो : wire.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों की बढ़ती संख्या और बिना ट्रेनिंग वाहन चलाने वालों से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने शहर में शासकीय मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोलने की तैयारी की है। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नगर पालिका विभाग को साढे़ चार बीघा जमीन देने को तैयार हो गई है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग स्कूल के लिए उन्होंने प्रस्ताव तैयार कर परिवहन निदेशक कार्यालय को भेजा था। जिस पर विभाग द्वारा स्वीकृति दी जा चुकी है, इसके साथ ही स्कूल के निर्माण के लिए जमीन तलाशे जाने के भी निर्देश दिए गए थे। जिस पर उन्होंने नगरपालिका से जमीन मांगी थी। साढे़ चार बीघा जमीन देने की स्वीकृति पर अंतिम मुहर नगर पालिका की होने वाली बोर्ड बैठक में लग जाएगी। इसके बाद ट्रेनिंग स्कूल के निर्माण के लिए इस्टीमेट तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। नगर पालिका ईओ नीलम चौधरी ने बताया स्कूल के निर्माण के लिए मैनपुरी रेलवे क्रासिंग हाईवे के किनारे पश्चिमी छोर पर जमीन देने पर सहमति बनी है।
18 की उम्र पूरी करने वाले ले सकेंगे ट्रेनिंग
इटावा। शासकीय मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले प्रवेश लें सकेंगे। उन्हें प्रशिक्षित ट्रेनरों द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
मिलेगा सर्टिफिकेट, पा सकेंगे रोजगार
इटावा। स्कूल में वाहन चलाने की ट्रेनिंग लेने वालों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी भी दी जाएगी और उन्हें वाहन चलाने के लिए पूरी तरह से फिट बनाया जाएगा। ट्रेनिंग के बाद परीक्षा पास करने वाले को स्कूल से सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। युवा इस सर्टिफिकेट के माध्यम से रोेजगार भी पा सकेंगे।