फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mother scolded for using mobile, son killed

Etawah News: मां ने मोबाइल चलाने पर डांटा, बेटे ने जान दी

Sun, 25 Jun 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 25 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mother scolded for using mobile, son killed
इटावा। नगला अजीत में मोबाइल चला रहे बेटे को मां ने डांट दिया। डांट से क्षुब्ध होकर बेटे ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

सैफई थाना क्षेत्र के नगला अजीत निवासी अविनाश उर्फ अन्नू (16) पुत्र योगेंद्र पाल 10वीं में पढ़ता था। वह काफी देर से मोबाइल चला रहा था। इस बात पर मां ने रात आठ बजे उसे डांटा और मोबाइल चलाने से रोका तो उसने गुस्से में आकर मोबाइल जमीन पर पटक दिया जिससे मोबाइल टूट गया तो मां ने गुस्से में उसको थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए अन्नू ने कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब छोटी बहनों व मां ने मानने के लिए उसे आवाज लगाई तो उसने कोई जवाब नही दिया।

लगभग आधा घंटा बीतने पर अंदर से किसी तरह की आवाज नहीं सुनाई देने पर अन्य परिजन मौके पर आए और दरवाजे को तोड़कर देखा तो कमरे के अंदर अन्नू साड़ी के फंदे से पंखे के कुंडे पर लटक रहा था। परिजन उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल भेज दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता फौजी योगेंद्र पाल की चार वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद बच्चों की परवरिश उनके उनके दादा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed