फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mother and child die during delivery at women's hospital, uproar

Etawah News: महिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जज्जा-बच्चा की मौत, हंगामा

Sat, 07 Feb 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mother and child die during delivery at women's hospital, uproar
इटावा। महिला जिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जज्जा-बच्चा की मौत हो गई। महिला के पति समेत परिजनों ने इलाज में देरी व लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे बसरेहर के सिरसा निवासी मालती (30) पत्नी कमलेश को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन मालती को लेकर बसरेहर सीएचसी पहुंचे। यहां कुछ देर इलाज के बाद मालती की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने मालती को महिला जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन मालती को सुबह करीब साढ़े नौ बजे महिला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्रसूता मालती और उसके नवजात दोनों ने ही डिलीवरी के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मालती के पति कमलेश कुमार ने बताया कि पत्नी मालती को गंभीर हालत में देख पहले अस्पताल प्रशासन टाल-मटोल करता रहा। इलाज में देरी व लापरवाही होने पर उसकी पत्नी की मौत हो गई। परिजनों ने विरोध जताते हुए दोषी डॉक्टर व कर्मी पर कार्रवाई को विरोध जताया। इसकी जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां उन्होंने परिजनों को समझाकर शांत करवाया। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में महिला जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने मोबाइल पर कोई भी जानकारी देने से इन्कार कर दिया। वहीं, सीएमओ डॉ. बीके सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी। अगर कोई दोषी होगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-12-फसल खराब करते बंदर। संवाद

फोटो-12-फसल खराब करते बंदर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed