फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Most of these are your trains

ये है आपकी ट्रेनों का हाल

Tue, 22 Mar 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Tue, 22 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Most of these are your trains
ट्रेन - फोटो : AmarUjala
इटावा। होली के त्योहार पर अगर आप यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं और अभी तक रिजर्वेशन नहीं कराया है तो ठहर जाइए। क्योंकि अगले एक हफ्ते तक कई ट्रेनों में नो रूम (कोई जगह नहीं) की स्थिति है। गोमती एक्सप्रेस में 28 तक सीटें फु ल हैं तो वहीं शताब्दी, मुरी एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट सहित कई अन्य ट्रेनों में भी अगले एक हफ्ते तक को जगह नहीं है। इन ट्रेनों में वेटिंग 100 से ऊपर चल रही है।
विज्ञापन


होली पर ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़  शुरू हो चुकी है। ऐसे में जहां ट्रेनों में जनरल के साथ स्लीपर कोचों में भी पैर रखने की जगह नहीं है वहीं बसें भी खचाखच भर कर चल रही हैं। इस समय सबसे ज्यादा मारामारी दिल्ली आने जाने वाली ट्रेनों और बसों में  है। स्थिति यह है कि भीड़ के कारण उन यात्रियों को भी यात्रा के दौरान मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है जिनके रिजर्वेशन हैं। जनरल बोगियों में तो और भी बुरा हाल है। यात्री सामान रखने की रैकों तक में बैठकर जैसे-तैसे सफर कर रहे हैं। यही हाल रोडवेज व प्राईवेट बसों का है। दिल्ली से आने वाली बसें खचाखच भरी आ रही हैं। यह मारामारी एक दो दिन की नहीं अगले एक हफ्ते तक रहेगी।
विज्ञापन


 होली के आसपास के दिनों में गोमती सहित कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। लोगों को रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहे हैं। जहां डाउन गोमती एक्सप्रेस में 23 तारीख को नो रूम है तो वहीं अप गोमती एक्सप्रेस में 26,27,28 मार्च को सीटें फुल हैं। वहीं अप नार्थ ईस्ट में 27, अप मुरी एक्सप्रेस में 26 व 29, आम्रपाली एक्सप्रेस में 27 मार्च को नो रूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डाउन गोमती एक्सप्रेस में 25 से 28 मार्च तक नो रूम, रिवर्स शताब्दी में 25 को 98, 26 को 167, 27 को 290 व 28 मार्च को 137 वेटिंग चल रही है। अप नार्थ ईस्ट में 26 को 75, 27 को नो रूम, 28 को 54 व 29 मार्च को 36 वेटिंग, अप मुरी एक्सप्रेस 26 को नो रूम, 27 को 100, 28 को 100 व 29 को नो रूम, अप जोधपुर हावड़ा 26 को 60, 27 को 73 व 28 को 39 वेटिंग, अप ऊंचाहार 26 को 118, 27 को 36, 28 को 54 व 29 को 44 वेटिंग, आम्रपाली 26 को 85, 27 को नो रूम, 28 को 53, फरक्का 26 को 86, 27 को 80 वेटिंग चल रही है।


होली से पहले अप महानन्दा के रद्द होने व कई ट्रेनों के घंटों देरी से चलने के कारण मंगलवार को यात्री परेशान रहे। होली पर घर पहुंचने की बेचैनी सभी के चेहरे पर नजर आ रही थी। मंगलवार को अप ट्रैक पर गोमती एक्सप्रेस 3 घंटे, मगध 9 घंटे, तूफान 4 घंटे, संगम 9 घंटे लेट रहीं। डाउन ट्रैक पर महानन्दा 2 घंटे, नीलांचल 3 घंटे, मुरी 2 घंटे व ओखा एक्सप्रेस 2 घंटे देर से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed