फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   More than 50 students received the Best Answer Book Award.

Etawah News: 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को बेस्ट आंसर बुक अवॉर्ड मिला

Tue, 17 Mar 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
More than 50 students received the Best Answer Book Award.
इटावा। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आयोजित विशेष समारोह में कक्षा नौ एवं कक्षा 11 के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को बेस्ट आंसर बुक अवॉर्ड से सम्मानित किया। परीक्षा में उत्कृष्ट उत्तर लेखन, साफ-सुथरी प्रस्तुति और विषय की गहरी समझ दिखाने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाना था।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य/निदेशक डॉ. आनंद ने बताया कि चयन शैक्षणिक सत्र की कॉपियों के मूल्यांकन के आधार पर हुआ। इसमें उत्तर की संरचना, सटीकता, व्याकरण और प्रस्तुति को प्रमुख मानक बनाया। डॉ. आनंद ने कहा कि लिखने की स्पष्टता और अनुशासन जीवन-भर काम आने वाला कौशल है और ऐसे अवॉर्ड विद्यार्थियों में बेहतर उत्तर-लेखन की आदत डालते हैं।
विज्ञापन

विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि यह अवॉर्ड हर वर्ष दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चे अपनी अभिव्यक्ति और तैयारी में निरंतर सुधार करें। मैनेजर डॉ. विवेक यादव ने भी विजेता छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अर्चना कुलश्रेष्ठ, प्रिया पाठक, प्रताप सिंह, एलएस चतुर्वेदी, भावना भारद्वाज, प्रतीक्षा चौधरी, शाजिया रहमान आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed