फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   More than 30 localities lost power for seven hours

Etawah News: 30 से अधिक मोहल्लों की बिजली सात घंटे से गुल

Thu, 27 Jul 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 27 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
More than 30 localities lost power for seven hours
इन्वर्टर तक दे गए जवाब, शाम को गहराया पानी का संकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। भीषण गर्मी के दौर में बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे इंजीनियरिंग कॉलेज 33 केवी में बिजली घर में फाल्ट होने व उसे ढूंढने में करीब सात घंटे से अधिक का समय लगने के बाद भी फाल्ट नहीं मिला। इस वजह से कालीबांह स्थित बिजली घर भी ठप पड़ गया। इसका खामियाजा शहर के करीब 30 से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भीषण गर्मी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर ढाई बजे से तेज बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से जरूर कुछ हद तक राहत मिली। इंजीनियरिंग कॉलेज से बिजली बंद होने की वजह से नुमाइश चौराहा के आसपास, आवास विकास कॉलोनी, पक्का तालाब, पुरबिया टोला, तिकोनिया, वैदन टोला आदि मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। जबकि काली बांह बिजली घर से संबंधित छैराहा, पचराहा, छिपैटी, अकालगंज, करनपुरा,शाहग्रान, नखासा आदि मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। दोपहर से लेकर देर शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से घरों के इन्वर्टर तक जवाब देने की स्थिति में पहुंचने से लोगों को और भी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी सब मर्सिबल न चल पाने की वजह से लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ा।
पचराहा के दुकानदार अनवार, जीशान, लईक, अर्सिल आदि ने बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली का चले जाना कोई नई बात नहीं थी। कुछ देर में आ जाती थी। लेकिन जैसे- जैसे समय बढ़ता गया, चिंता बढ़ने की आखिर क्या वजह है कि बिजली नहीं आ रही है। गर्मी से और भी बुरा हाल था। कहा यदि दोपहर में तेज बारिश न होती तो और ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता। बताया कि शाम तक बिजली नहीं आने से पानी को लेकर सबसे ज्यादा दिक्कताें का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वर्जन
इंजीनियरिंग कॉलेज 33 केवी बिजली घर में लाइन में फाल्ट होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली आपूर्ति सही कराने के लिए फाल्ट ढूंढने का काम चलता रहा। बारिश के दौरान कार्य रुका रहा, उसके बाद से कार्य लगातार चलता रहा। श्री प्रकाश, अधिशाषी अभियंता शहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed