फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   molestation case turned into gang rape

Etawah News: सामूहिक दुष्कर्म में तब्दील हुआ छेड़खानी का मुकदमा

Fri, 04 Aug 2023 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 04 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
molestation case turned into gang rape
इटावा। छात्रा के बयानों का आकलन करने के बाद पुलिस ने सैफई थाना क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं बढ़ा दी हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


27 जुलाई को स्कूल जा रही छात्रा को घर में बंधक बनाकर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। परिजनों ने थाने में जाकर इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद में परिजनों ने जब एसएसपी से गुहार लगाई।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश के बाद पीड़िता का कोर्ट में बयान कराया गया। बयान होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में बढ़ाईं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में दो युवक पुष्पेंद्र यादव व राजू बाथम के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए गए। इसके आधार पर दुष्कर्म की धारा में बढ़ोतरी की गई। इस घटना में शैलेंद्र शाक्य व विवेक शाक्य के नाम भी प्रकाश में आए। पुलिस ने पुष्पेंद्र व उसके साथी राजू बाथम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बाकी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed